राजा महाराजा बिक गए, आदिवासी नहीं बिके- दिग्विजय सिंह, सबकी सोच से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा

Sunday, Oct 01, 2023-08:15 PM (IST)

धार (संजय): धार जिले के राजगढ़ स्थित मोहनखेड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इंदौर संभाग के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति के बारे में भी बताया।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकारी ठेकों में कमीशन का खेल चल रहा है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है बावजूद इसके सरकार के लोग कमीशन के बगैर काम नहीं कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में राजा महाराजा बिक गए लेकिन हमारे आदिवासी नहीं बिके, इन्हें खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 25 से 40 करोड़ के ऑफर दिए गए थे, लेकिन ये नहीं बिका।

PunjabKesari

बिसाहू लाल साहू जैसे चले गए, लेकिन सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल जैसे पक्के कांग्रेस कार्यकर्ता न गए न जाएंगे, आने वाले चुनाव में कांग्रेस सबकी सोच से ज्यादा सीटें हासिल करेगी, आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह धार जिले के मोहनखेड़ा में 5 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसभा की तैयारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News