कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में उतरी लाल हिट जनता पार्टी, अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें वायरल
Saturday, Jul 25, 2026-04:36 PM (IST)
जबलपुर: दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट लीक के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को देशभर में चर्चा है। कुछ लोग इसकी निंदा कर रहे हैं और इस प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बता रहे हैं, वहीं बहुत से लोग आंदोलन को लेकर युवाओं का भरपूर समर्थन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का शुक्रवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जहां मालवीय चौक पर ' लाल हिट जनता पार्टी ' के नाम से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर और लाल हिट की बोतलें लेकर जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

लाल हिट जनता पार्टी के नाम से आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कॉकरोच पार्टी प्रदर्शन के नाम पर साधु-संतो औरौ राम मंदिर को टारगेट कर रहे हैं और धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं, यह अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। भले ही कॉकरोच पार्टी की मांगें सही है लेकिन विरोध का तरीका गलत है। सीजेपी नीट लीक के विरोध की आड़ पर सनातन और धार्मिक प्रतीकों का अपमान कर रही है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक जबलपुर की संस्कृति धार्मिक सौहार्द और मर्यादा की रही है और इसे किसी भी कीमत पर आहत नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे विकास कुमार खरे ने कहा कि यह आंदोलन देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ है पूरा विपक्ष एकजुट है इसमें विदेशी फंडिंग और छात्रों का ध्यान शिक्षा से हटाने का काम किया जा रहा है एजुकेशन सिस्टम के नाम पर राम मंदिर और साधु संतों का अपमान किया जा रहा है
सोशल मीडिया पर वायरल हुई लाल हिट बनाम कॉकरोच पार्टी
जबलपुर के इस प्रदर्शन की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आई फौरन मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
जानें यूजर्स ने क्या क्या लिखा-
- एक यूजर ने लिखा, जल्द ही 'काला हिट जनता पार्टी' और 'हार्पिक जनता पार्टी' भी सामने आएगी?
- अन्य यूजर ने वैज्ञानिक अंदाज में लिखा कि 'कॉकरोच समय के साथ कीटनाशकों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं।' इससे आगे सोचो
- यूजर ने सीधे लिखा, लाल हिट जनता पार्टी का जंतर—मंतर पर स्वागत है

