दतिया मतगणना के बीच नरोत्तम मिश्रा ने जनता को दी बधाई, नतीजों को लेकर कही ये बात
Monday, Aug 03, 2026-11:02 AM (IST)
दतिया: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी है। कुछ ही समय में स्थिति साफ होने वाली है। पहले दूसरे और तीसरे राउंड की मतगणना रूझान सामने आ चुके हैं। फिलहाल भाजपा के आशुतोष तिवारी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि तीसरे राउंड में बढ़त का अंतराल कम हो गया है। कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर नजर आ रही है। फिलहाल सभी राउंड की काउंटिंग का इंतजार है। इसी बीच भाजपा नेता व पूर्व गृहमंत्री नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि बीजेपी जीतेगी।"
नरोत्तम मिश्रा ने जनता को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। मैं तो शुरु से ही कहता आ रहा हूं। वहीं उन्होंने परिणामों को भाजपा की मेहनत बताया और कहा इसमें मेरे अकेले का योगदान नहीं है। भाजपा में सामूहिक प्रयास होते हैं। भाजपा की जीत को लेकर कहा कि अभी थोड़ा इंतजार कीजिए । सारे राउंड की मतगणना होने दीजिए, इतनी जल्दी भी क्या है?
वहीं उन्होंने राजेंद्र भारती पर कांग्रेस द्वारा लिए गए एक्शन पर कहा कि राजेंद्र भारती को पहले भी (कांग्रेस से) निकाला जा चुका है। वे आधे दर्जन से ज़्यादा पार्टियों में रहे हैं और चार पार्टियों के चुनाव चिह्नों पर चुनाव लड़ चुके हैं।"
बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी गिनती के पहले राउंड के बाद 1184 वोटों से आगे चल रहे हैं। BJP उम्मीदवार ने पार्टी की जीत पर पूरा भरोसा जताया है और मुख्यमंत्री मोहन यादव के कामकाज और विकास एजेंडे पर जनता के भरोसे का ज़िक्र किया है। आशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया के मतदाताओं ने BJP सरकार के विकास कार्यों का समर्थन किया है। "BJP के साथ सभी का आशीर्वाद है; हमें सबसे बहुत समर्थन मिला है। मतदाताओं ने विकास के एजेंडे के आधार पर मध्य प्रदेश में CM मोहन यादव के नेतृत्व वाली BJP सरकार को अपना आशीर्वाद दिया है।"
दतिया निर्वाचन क्षेत्र में हुए इस अहम उपचुनाव में सत्ताधारी BJP के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस सीट के लिए 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी, जिसमें लगभग 72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

