नरोत्तम मिश्रा ने डाला वोट, मतदान के बाद पसीने से भिगे दिखे पूर्व गृह मंत्री, कही ये बात
Thursday, Jul 30, 2026-02:10 PM (IST)
ग्वालियर/दतिया (अंकुर जैन) : दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद पंजाब केसरी से विशेष बातचीत में उन्होंने भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि दतिया में विकास का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वहीं मतदान प्रतिशत कम रहने के सवाल पर उन्होंने भीषण गर्मी को इसकी मुख्य वजह बताया। मतदान करने के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी इस उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के साथ दतिया में विकास के पहिए फिर तेज गति से चलेंगे और विकास कार्य कभी नहीं रुकेंगे।
मतदान प्रतिशत कम रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही है। उन्होंने कहा, "आप देखिए, मैं भी पसीने से तर हूं और आप भी। इतनी गर्मी में लोग घरों से कम निकल रहे हैं। जैसे-जैसे मौसम अनुकूल होगा, मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा और लोग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।"
उन्होंने कहा कि "मकसद यह है कि भारतीय जनता पार्टी जीते और दतिया का विकास हो; इसीलिए 'कमल' का बटन दबाया गया... अच्छी वोटिंग की उम्मीद है। कांग्रेस जब भी हारती है तो ऐसे आरोप लगाती है; यह उनकी हताशा और निराशा को दिखाता है..."

