खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे युवक, अचानक तेंदुए ने किया हमला..
Monday, Jun 30, 2025-04:43 PM (IST)

हरदा। (राकेश खरका): मध्य प्रदेश के हरदा जिले में दो युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्राम नगावा के खेत की यह घटना है। अर्जुन और दीपक नामक मजदूरों पर तेंदुए ने हमला किया है। अर्जुन के हाथ एवं दीपक के सिर और हाथ पर चोट आई है। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई, सरपंच प्रतिनिधि ने वन विभाग और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना के तीन घंटे बीत जाने पर भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी, ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन से तेंदुए की ग्राम से लगे खेतों में मूवमेंट होने की वन विभाग को सूचना दे दी गई थी।
सरपंच नर्मदा पटेल और सरपंच प्रतिनिधि दीपक जाट अपने वाहन से घायलों को सामुदायिक केंद्र खिड़किया लेकर पहुंचे और यहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।