Punjab Kesari MP ads

अनूपपुर में आसमानी बिजली गिरने से 3 की मौत, कई घायल

Thursday, Jun 22, 2023-08:12 PM (IST)

अनूपपुर(दुर्गा शुक्ला): अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किरगाही में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम दाखिल कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को किरगाही में खेत में कुछ लोग टमाटर की खेती कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी जिस से बचने के लिए खेत में ही स्थित झाले में सभी लोग छिप गए। तभी झाले पर तेज आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दीपक कुमार पिता केशव 24 वर्ष निवासी बहपुर, तेजप्रताप पिता शिव प्रसाद उम्र 6 वर्ष, खेमवती पति सुखदेव शामिल हैं। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल मंसाराम, कौशल्या, ताराबाई ,जानवती को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में दाखिल कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News