शराब फ्री में न देने पर सेल्समैन को मारी गोली, शराब ठेके पर फायरिंग से मचा हड़कंप
Monday, Feb 02, 2026-12:09 PM (IST)
भिंड। (देवेश चतुर्वेदी): अटेर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा स्थित शराब ठेके पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब मुफ्त में न देने पर आरोपियों ने सेल्समैन को गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक शराब ठेके पर पहुंचे और बिना पैसे दिए शराब मांगने लगे। सेल्समैन द्वारा जब शराब के पैसे मांगे गए तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सेल्समैन गोली लगने से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर अटेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

