Punjab Kesari MP ads

धूमधाम से निकली महाकाल की सवारी, चांदी की पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने निकले राजाधिराज

Monday, Nov 20, 2023-05:29 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल सोमवार को नगर भ्रमण पर निकली। कार्तिक मास के सोमवार को महाकाल की पहली सवारी बड़ी धूमधाम से निकली। चांदी की पालकी में सवार होकर राजाधिराज ने नगर भ्रमण किया और प्रजा का हाल जाना।

PunjabKesari

सावन भादो मास की तरह कार्तिक और अगहन माह में भी भगवान महाकाल की सवारी निकाले जाने की परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। इसी कड़ी में उज्जैन के महाकाल मंदिर के सभा मंडप में शाम 4 बजे भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की गई और उन्हें पालकी में बैठाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

PunjabKesari

मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस बल द्वारा बाबा महाकाल को सलामी दी गई। इसके बाद राजाधिराज महाकाल चांदी की पालकी में मन महेश स्वरूप में सवार होकर प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। सवारी गुदरी चौराहा, पान दरीबा और रामानुज कोट होते हुए रामघाट पहुंची। जहां बाबा महाकाल का शिप्रा के पवित्र जल से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात सवारी अपने परंपरागत मार्ग से होते हुए पुनः महाकाल मंदिर पहुंची। वही सवारी में पुलिस टुकड़ी, पुलिस बैंड और भजन मंडलिया शामिल हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News