मंदिर मस्जिद पर ज्यादा नहीं करना चाहिए फोकस, देश में और भी बहुत सी समस्याएं: महाआर्यमन

6/5/2022 12:25:05 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditiya scindia) के बेटे महाआर्यमन सिंधिया (mahanaryaman scindia) ने धार्मिक आजादी पर बयान दिया है।महाआर्यमन सिंधिया (mahanaryaman scindia) ने कहा कि अपने धर्म का पालन करना सभी का अधिकार संविधान में है। सबके अपने अपने विचार और उनका धर्म, हमें उनका पालन करना चाहिए। धर्म में कानूनी बातों के सवाल पर महाआर्यमन सिंधिया ने बताया कि कानून बताएगा क्या सही है और क्या गलत। मेरे हिसाब से हमें इस पर फोकस नहीं करना चाहिए, क्योंकि देश में और भी समस्याएं हैं। अर्थव्यवस्था, पॉवर्टी, इंटरनेशनल रिलेशन की है जिसमें चाइना, पाकिस्तान के साथ अगर सभी मिलकर काम करें तो अलग ही परिवर्तन आएगा।

हमें इनको सम्मान देना चाहिए: महाआर्यमन सिंधिया

महाआर्यमन सिंधिया ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि मैं यही कहना चाहूंगा कि हमारे देश में और भी कठिनाई हैं। हमारे देश की खूबसूरती है कि इतनी डायवर्सिटी है रिलीजन में, लेंग्वेज में, हमें इनको सम्मान देना चाहिए।

सब को सम्मान दिए जाने के सवाल पर हो रही राजनीति के सवाल पर महाआर्यमन सिंधिया ने दो टूक कहा इस पर राजनीति नहीं होना चाहिए। सबको सम्मान देना चाहिए,
हर धर्म का सम्मान करना चाहिए और भी जो बड़े बड़े मुद्दे हैं उन पर फोकस करना चाहिए। जुड़कर, एक साथ हो कर, यूनिफाई होकर, जब हम मिलकर सॉल्यूशन ढूंढना चाहेंगे, तभी एक अच्छा सॉल्यूशन आएगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News