Punjab Kesari MP ads

MP में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 50 से अधिक लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

Tuesday, Nov 17, 2026-01:50 PM (IST)

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के बड़वानी में से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी बस का अचानक ब्रेक फेल हुआ है। हादसे में 15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर बस सवारों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि बस बड़वानी से खेतिया जा रही थी। तभी अचानक यह हादसा हो गया है।   

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बोकराटा के आगे बारी फलिया घाट क्षेत्र में हुआ है। जहां यात्रियों से भरी एक बस अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे मिट्टी में उतारकर रोक दिया। इससे बस पलटने और खाई में गिरने से बच गई। वहीं, हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। 

आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई। घायलों के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। चालक और यात्रियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News