Punjab Kesari MP ads

राज्य में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

Tuesday, Jun 09, 2026-02:18 PM (IST)

जशपुरः छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हुई है। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि 2 की हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जशपुर जिले की पत्थलगांव तहसील के अंतर्गत गांव खाडामाचा में हुई है। यहां मंगलवार को सुरंगपानी से यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में करीब 15 यात्री सवार थे। बस के अचानक खाई में गिरने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ओम ट्रैवल्स की बस सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर पथलगांव जा रही थी। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News