Punjab Kesari MP ads

बड़ी कार्रवाईः 108 एंबुलेंस के चालक को किया बर्खास्त, कॉलेज छात्रा को बिठाकर घूमा रहा था

Friday, Apr 24, 2026-09:38 AM (IST)

छतरपुर (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 108 आपातकालीन सेवा के एम्बुलेंस में एक कॉलेज छात्रा को बिठाकर सायरन बजाते घूमते पाए जाने का वीडियो प्रसारित होने के बाद चालक को बर्खास्त कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम सायरन बजाते हुए तेज रफ्तार से जा रही एम्बुलेंस को स्थानीय लोगों ने पीछा कर रुकवाया और पाया कि उसमें मरीज के बजाय एक युवती बैठी थी। उन्होंने कहा कि पूछताछ में चालक भगत सिंह यादव ने युवती को अपनी बहन बताकर बचने की कोशिश की, लेकिन उसका नाम बताने में असमर्थ रहा। अधिकारी ने बताया कि मौके पर जमा लोगों ने पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर लिया। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आरपी. गुप्ता ने 108 सेवा एंबुलेंस सेवा अधिकारियों से जवाब मांगा है और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी ने प्रारंभिक कार्रवाई में चालक भगत सिंह यादव को सेवा से हटा दिया है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News