MP में होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! कई जिलों के कलेक्टर बदलेंगे, इन्हें मिल सकता है प्रमोशन; यहां देखें नाम
Tuesday, Nov 10, 2026-01:58 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी हो रही है। कई जिलों के कलेक्टर बदले जाएगे। जबकि कई अधिकारियों को प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। जी हां राज्य सरकार बड़े स्तर पर अफसरों को प्रमोट करने जा रही है। इसके बाद बड़े पैमाने पर तबादले किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, उप सचिव स्तर से लेकर प्रमुख सचिव स्तर तक के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता हैं। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान सचिव स्तर पर प्रमोट होंगी। वहीं, कलेक्टरों के प्रमोशन के बाद रिक्त पदों पर नए चेहरों को कमान सौंपी जाएगी। खास बात यह है कि पदोन्नतियों के बाद रिक्त होने वाली कलेक्टरी के लिए युवा और अनुभवी अधिकारियों के नामों पर विचार चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रमोट होकर 2017 बैच में आईएएस बने एक से दो अफसरों को भी जिला कलेक्टर पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। दिसंबर माह में प्रमोशन की औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके तत्काल बाद जनवरी में तबादला सूची सार्वजनिक की जाएगी।

