Punjab Kesari MP ads

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इन अधिकारियों के तबादले आदेश जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Monday, Oct 12, 2026-02:05 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां मंत्रालय में कई अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को नए विभागों में पदस्थ किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मुश्ताक अली अंसारी, ब्रजेश अग्रवाल, गुलाब साव और ज्योति पटेल सहित अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारी अपने नए विभागों में कामकाज संभालेंगे। वहीं, राजपाल बघेल को 29 सितंबर को खनिज विभाग में पदस्थ किया गया था। अब उनकी इस पोस्टिंग में संशोधन करते हुए उन्हें साप्रवि-10 में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह मुश्ताक अली अंसारी को लोक निर्माण विभाग से स्थानांतरित कर खनिज विभाग में पदस्थ किया गया है।

PunjabKesari

इन अधिकारियों के भी बदले विभाग
ब्रजेश अग्रवाल को नगरीय प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर लोक निर्माण विभाग में भेजा गया
गुलाब साव को वित्त विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया  
ज्योति पटेल को सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किया गया 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News