राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ! कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी; देखें किसे कहां भेजा
Thursday, Jun 18, 2026-04:30 PM (IST)
जांजगीरः कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में पदस्थ 16 राजस्व निरीक्षकों के तबादले किए गए है। कलेक्टर ने आदेश जारी किया गया है। अधिकारियों को विभिन्न तहसीलों एवं राजस्व निरीक्षक मंडलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला-
अशोक कुमार साहू को जांजगीर से अमोरा में भेजा
मिमांशु भास्कर को सुकली से मुलमुला में मिली जिम्मेदारी
रंजना राठौर को बिरगहनी से नजूल चांपा में भेजा
चंद्रराम साहू को नवागढ़ से पहरिया में भेजा
पियान आर. कुर्रेही को अमोरा से बिरगहनी में मिली जिम्मेदारी
किशोर सिंह सिदार को शिवरीनारायण से सारागांव में मिली जिम्मेदारी
जितेंद्र सिंह को कोटगढ़ से बलौदा में मिली जिम्मेदारी
जोगेशर सिहानी को बलौदा से अकलतरा में भेजा गया
रामायण प्रसाद सूर्यवंशी को पहरिया से बम्हनीडीह में भेजा गया
जयनारायण भुईन्द्र को मुलमुला से शिवरीनारायण में भेजा गया
इस के अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी नई तहसीलों एवं राजस्व मंडलों में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश में सभी राजस्व निरीक्षकों को 24 घंटें के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व कार्यों में तेजी लाने और क्षेत्रीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य यह अहम कदम माना जा रहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

