MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS अधिकारियों का अचानक तबादला आदेश जारी, देखें सूची
Friday, Jun 05, 2026-04:31 PM (IST)
भोपाल (इजहार खान) : राजधानी भोपाल में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन ने आज बड़ा फेरबदल किया गया है। जिसके तहत तीन एसपी के तबादला आदेश जारी किए हैं। विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब सुनील पाटीदार भोपाल के नए एसपी लोकायुक्त होंगे। वे लोकायुक्त एसपी दुर्गेश कुमार राठौर की जगह संभालेंगे। वहीं दुर्गेश कुमार राठौर को अब लोकायुक्त कार्यालय सागर का एसपी बनाया गया है।
वहीं योगेश्वर शर्मा एसपी लोकायुक्त सागर को अब लोकायुक्त रीवा का कार्याभार सौंपा गया है। बता दें कि भोपाल लोकायुक्त के पुलिस कर्मियों के कथित लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद यह बदलाव के आदेश जारी किए गए है। इससे पहले दो डीएसपी की सेवाएं भी लोकायुक्त संगठन से लेकर पुलिस विभाग को सौंप दी गई।


