राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ 83 पटवारियों का तबादला, शहर से गांव भेजे गए

Saturday, Feb 21, 2026-07:00 PM (IST)

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों के तबादले को लेकर आखिरकार जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर Ajit Vasant ने एक साथ 83 पटवारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।

इस आदेश के तहत शहर क्षेत्र में वर्षों से पदस्थ पटवारियों को ग्रामीण इलाकों में पदस्थ किया गया है। वहीं कुछ पटवारियों को दूरस्थ क्षेत्रों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रशासन का मानना है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने से कामकाज की पारदर्शिता पर असर पड़ता है, ऐसे में रोटेशन नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, तबादले की यह सूची काफी समय से लंबित थी। शासन स्तर से लगातार निर्देश मिल रहे थे कि लंबे समय से जमे कर्मचारियों को बदला जाए। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।

तबादले के बाद राजस्व विभाग में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से पटवारियों की कमी की शिकायतें मिल रही थीं, जिन्हें इस आदेश से काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।

प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को कलेक्टर का सख्त संदेश माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगे भी इसी तरह अन्य विभागों में लंबे समय से जमे कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News