Punjab Kesari MP ads

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसलाः तबादलों की समय-सीमा बढ़ी, युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण ऐलान; यहां पढ़ें अन्य फैसले

Tuesday, Jun 16, 2026-03:12 PM (IST)

भोपालः आज यानी मंगलावर को एमपी कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक में राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। यहां तबादलों की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने 24 घंटे की अतिरिक्त राहत दी है। आज रात 12 बजे तक तबादले किए जा सकेंगे।

यहां पढ़ें कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

  • इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की बढ़ी हुई लागत को मिली मंजूरी
  • वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने वाली 3 योजनाएं रहेंगी जारी
  • गांवों के पुनर्वास के लिए मुआवजा मंजूरी पर चर्चा
  • श्रम विभाग की कई योजनाओं को आगे भी जारी रखने का हुआ फैसला
  • स्थानीय निधि ऑडिट से जुड़ी योजनाओं को भी मंजूरी
  • हाईकोर्ट के आदेश के तहत लोक निर्माण विभाग के एक मामले में पेंशन को मंजूरी
  • रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आउटसोर्स व्यवस्था से संचालित होंगे, इसके पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी
  • सामाजिक न्याय विभाग की संस्थाओं में मानदेय पर काम कर रहे कर्मचारियों को संविदा कर्मचारी बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News