Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल! नए जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्तियां, देखें सूची

Thursday, May 21, 2026-09:50 AM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विस्तार और नियुक्तियों का दौर शुरू हो चुका है। पार्टी नेतृत्व नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने नियुक्ति अधिसूचना जारी की है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के मुताबिक रायपुर शहर से लक्ष्मण सेन और रायपुर ग्रामीण से मुकेश साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, दुर्ग शहर से शिशिरकांत कसार और दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख, राजनांदगांव शहर से सचिन दुरहटे और राजनांदगांव ग्रामीण से रोशन साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

बलौदाबाजार शहर से गणेश शंकर साहू और बलौदाबाजार ग्रामीण से घनश्याम पटेल, गरियाबंद से गजेंद्र साहू और महासमुंद ग्रामीण से कुनाल चंद्राकर, धमतरी शहर से प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण से लखेश्वर साहू को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में रायगढ़ शहर से कन्हैया पटेल और रायगढ़ ग्रामीण से बबलू साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मितेंद्र यादव, जशपुर से चंद्रदीप यादव, सरगुजा से ईश्वर सोनी, सूरजपुर ग्रामीण से राम कृपाल साहू, सूरजपुर शहर से प्रदीप साहू, बलरामपुर से अनिल कुशवाहा, कोरिया से रामकृष्ण साहू और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से मनोज साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

PunjabKesari

इसके अलावा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से भैयाराम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से पुरुषोत्तम वर्मा, कांकेर से सुखचंद प्रजापति, बिलासपुर ग्रामीण से सुनील साहू, मुंगेली से अभिलाष जायसवाल, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को भी जिम्मेदारी दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News