प्रदेश में फिर बड़े स्तर पर पुलिस तबादले, 200 से ज्यादा पुलिकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी होते ही हड़कंप,देखें कौन कहां पहुंचा
Saturday, Mar 21, 2026-08:49 PM (IST)
(कोरबा): छतीसगढ़ में एक बड़ा पुलिस फेरबदल हुआ है। (Chhattisgarh Police Transfer and Posting List) दरअसल जिला कोरबा में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर ट्रांसफर हुए हैं। 200 से ज्यादा पुलिकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया है।
200 से ज्यादा पुलिकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी
जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक क़ानून व्यवस्था को मजबूत करने और कर्मचारियों में अनुशासन कायम करने के मकसद से इतने व्यापक स्तर पर ट्रांसफर किए गए है। इसके साथ ही लम्बे वक़्त से एक ही थाना और चौकियों में जमे पुलिसकर्मियों को भी दूसरे स्थानों पर भेजा गया है । लिहाजा तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस लिस्ट में 29 महिला आरक्षकों के नाम भी शामिल है। लिहाजा किसे कहां पोस्टिंग मिली है देखिए पूरी सूची...








