MP में बड़ा फेरबदल! अचानक कई IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Friday, Oct 24, 2025-04:24 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने सात IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस बदलाव में ADG और IG लेवल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। आधिकारिक आदेश के अनुसार, राजा बाबू सिंह को ADG प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। देव प्रकाश गुप्ता को ADG (शिकायतें और मानवाधिकार) के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग, RTI सहकारी निधि, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैनुअल R&D और पुलिस सुधार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

केपी वेंकटेश्वर राव को ADG तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल का प्रभार दिया गया है, साथ ही उन्हें पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। इरशाद अली को पुलिस IG विशेष सशस्त्र बल भोपाल रेंज और पुलिस महानिदेशक विशेष सशस्त्र बल पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुशांत सक्सेना को इंस्पेक्टर जनरल, CID (इन्वेस्टिगेशन) पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात किया गया है। चैत्रा एन. को IG, SCRB की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमार सौरभ को IG, SISF और इंस्पेक्टर जनरल, अजाक के पद पर नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य पुलिस विभाग की कार्यकुशलता बढ़ाना, शिकायत निवारण, मानवाधिकार संरक्षण और पुलिस सुधार की प्रक्रियाओं को और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News