Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने पद से दिया इस्तीफा, राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म

Thursday, Jun 11, 2026-02:45 PM (IST)

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राजनांदगांव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, घुमका क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके अचानक इस्तीफे के फैसले से पार्टी में हड़कंप की स्थिती बनी है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी घुमका ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दिया है। इसके बाद से पूरे संगठन में हलचल मच गई है। वहीं, स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने निजी और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है। वहीं, उनके इस्तीफे के बाद अब यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या संगठन में अंदरूनी बदलाव या असंतोष इसकी वजह हो सकता है, हालांकि इस पर किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PunjabKesari

वहीं, राजनांदगांव नगर पालिका आम निर्वाचन के तहत नवगठित नगर पंचायत घुमका के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में गया है, जबकि पार्षदों की संख्या के आधार पर भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने 85 वोटों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ वह घुमका नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष बन गई हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News