हाईकमान दादागिरी से राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए- सज्जन सिंह वर्मा

Wednesday, Sep 28, 2022-05:06 PM (IST)

भोपाल(विवान तिवारी): राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कल नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि  हाईकमान दादागिरी से निर्णय लेकर राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए। यदि राहुल गांधी फॉर्म भरे फिर कोई दूसरा फॉर्म नहीं भरेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन और राजस्थान घटनाक्रम को लेकर मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इस तरह की कंट्रोवर्सी से बचना है तो राहुल गांधी जैसे सशक्त हाथों में ही कमान देना चाहिए। राहुल गांधी दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक के जनरेटर है। वहां से इन सब को करंट मिलता है, जो असली जनरेटर है उसे ही कमान मिलना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News