केंद्रीय मंत्री शाह के भोपाल दौरे से पहले बड़ा एक्शन, इस कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया नज़रबंद
Friday, Oct 02, 2026-07:48 PM (IST)
भोपाल (इजहार खान) : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भोपाल दौरे के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को उनके कार्यालय पर नज़रबंद कर दिया गया है। दौरे से ठीक एक दिन पहले की गई इस प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर राजधानी के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के हवाले से पुलिस बल ने शाम मनोज शुक्ला के कार्यालय पर पहुंचकर उनकी आवाजाही पर रोक लगा दी।

इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनोज शुक्ला ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम जनता के मुद्दों, वादों और समस्याओं को सामने रखना है। सरकार विरोध और सवालों से घबराकर प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष के नेता को बिना किसी वैधानिक आधार के घरों में क़ैद करना पूरी तरह से अलोकतांत्रिक कदम है।

