CM विष्णु देव साय की मैराथन बैठक - धान खरीदी से लेकर किसान सम्मान निधि तक दिए अहम निर्देश

Sunday, Oct 12, 2025-04:36 PM (IST)

रायपुर। (पुष्पेंद्र सिंह): मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 की शुरुआत हुई। यह बैठक तय समय से पहले शुरू हुई, जिसमें मुख्य सचिव, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और जिले के कलेक्टर शामिल हैं।

बैठक में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित की योजनाओं पर विस्तृत मंथन किया जा रहा है।

धान खरीदी पर सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, इसके लिए सभी कलेक्टर तैयारियां समय पर पूरी करें।

धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर स्वयं जिम्मेदार होंगे।

प्रभारी सचिवों को जिलों में निगरानी के लिए निर्देश दिए गए हैं।

संवेदनशील खरीदी केंद्रों की गहन मॉनिटरिंग की जाएगी।

पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से धान खरीदी की चौकसी को और मजबूत किया जाएगा।

अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

PunjabKesariप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे।
उन्होंने कलेक्टरों को निर्धारित समय सीमा में लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कमिश्नरों को योजना के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने को कहा गया है।

बस्तर और सरगुजा संभाग पर विशेष ध्यान

बैठक में यह भी तय किया गया कि बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकारियों को संवेदनशीलता और विशेष फोकस के साथ काम करना होगा।

मुख्य उद्देश्य: सुशासन, पारदर्शिता और जनता तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News