ये कैसी ममता! बाथरूम में जन्म देकर भागी प्रसूता, मासूम नवजात की हालत गंभीर..

6/13/2021 4:25:27 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर जिला अस्पताल में प्रसव कराने आई अज्ञात महिला द्वारा बाथरूम में बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। जहां ना तो महिला का पर्चा बना और ना ही अस्पताल में कोई इंट्री दर्ज है। जानकारी के मुताबिक महिला आकर सीधे बाथरूम में घुस गई जिसे वहां के कर्मचारी ने भी हल्के में लिया। उन्होंने सोचा कि कोई प्रसूता होगी जो प्रसव कराने आई होगी। पर ज़ब वह बाथरूम में नवजात बच्ची को जन्म देकर गायब हो गई तब हड़कंप मच गया। बाथरूम में जैसे ही बच्चे की रोने की आवाज नर्सों ने सुनी और जाकर देखा तो हाल की जन्मी नवजात बच्ची बाथरूम में पड़ी हुई थी। जिसे आनन-फानन में उठाया और SNCU वार्ड में भर्ती कराया गया है।

प्रसूता विवाहित या अविवाहित जांच का विषय..
वहीं डॉक्टर्स की मानें तो यह प्री मेच्योर डिलवरी है, इसलिए बच्चे का वजन काफी कम है। लगता है यह किसी अविवाहित का बच्चा है उसने कुछ दवाईयां खाईं होंगीं जिससे यह असमय यानि समय के पहले डिलेवरी हो गई है। फिलहाल इलाज चल रहा है स्थिति नाजुक बनी हुई है। हमारा अथक प्रयास है और आशा है जल्द बच्ची स्वस्थ होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News