राष्ट्रीय पक्षी मोर और नेवले का शिकार कर मांस खाने वाला गिरफ्तार, शिकार के लिए 4 कुत्तों को भी दे रखी थी ट्रेनिंग

3/3/2023 4:08:31 PM

बैतूल (विनोद पातरिया): बैतूल जिले के भैंसदेही में वन विभाग के दक्षिण वनमंडल अमले ने एक ऐसे शिकारी को गिरफ्तार किया है जो ना केवल राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर उसका मांस खाता है, बल्कि जहरीले सांपों को खाने वाले नेवलों को भी मारकर खाता है। शिकार करने के लिए आरोपी ने चार कुत्तों को ट्रेनिंग दे रखी है जो शिकार में उसकी मदद करते हैं। वन विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

PunjabKesari

उत्तर वन मंडल की टीम ने मुखबिरों की सूचना पर भैंसदेही थानाक्षेत्र के पिपरीढाना गांव में एक शिकारी के मकान की घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। घर की तलाशी लेने पर उसके पास से राष्ट्रीय पक्षी मोर के अवशेष बरामद हुए साथ ही उसने नेवलों के शिकार की बात भी कबूल की। मोर के अवशेषों के अलावा शिकारी के पास से कई तरह के जाल और हथियार भी बरामद हुए हैं जिनसे वन्य जीवों का शिकार करके उनका मांस निकाला जाता था।

PunjabKesari

अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चड्डा अखंडे केवल मांस के लालच में वन्य जीवों का शिकार करता था। शिकार के लिए उसने अपने चार पालतू कुत्तों को ट्रेनिंग दे रखी थी जिनकी मदद से शिकार आसान हो जाता था साथ ही जो भी हाथ लगता आरोपी उसकी का मांस पकाकर खा जाता था।

PunjabKesari

सतपुड़ा रेंज में बसे बैतूल जिले में जंगली सूअर, मोर, हिरन, सांभर बड़ी तादाद में पाए जाते हैं जिनका शिकार भी बड़े पैमाने पर होता है। कई बार स्थानीय वनवासियों को ये नहीं मालूम होता है कि केवल स्वाद की खातिर वो दुर्लभ वन्य जीवों की जान ले रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News