पिपरिया पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, कैबिनेट बैठक का लेंगे जायजा

Saturday, Mar 19, 2022-04:05 PM (IST)

पिपरिया (सूरज सिंह राजपूत): मध्य प्रदेश के गैस त्रासदी राहत पुनर्वास एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग अपने अल्प प्रवास के दौरान पिपरिया पहुंचे। मंत्री सारंग का पिपरिया के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिलारी चौक पर फूल मालाओं से स्वागत किया। मंत्री विश्वास सारंग अपने निजी दौरे के दौरान पचमढ़ी जा रहे हैं। अनुमान है कि शिवराज सरकार की ओर से की जाने वाली कैबिनेट बैठक का जायजा लिया जाएगा।

मंत्री विश्वास सारंग पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात 

मीटिंग से पहले रोजाना हिल स्टेशन पचमढ़ी में मंत्री अधिकारियों का आना जाना लगा है। वहीं पिपरिया के रेस्ट हाउस में विश्राम के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, जिलाध्यक्ष समेत कई बीजेपी पदाधिकारी और नेता उनके स्वागत के लिए वहां पहुंचे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News