बिल ज्यादा आया तो चिल्लाते हुए बिजली ऑफिस पहुंची महिला, कर्मचारी को चप्पल सी पीट डाला, Video आया सामने

Sunday, Feb 15, 2026-02:42 PM (IST)

मुरैना: जिले के रामपुर कला गांव में बिजली बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मीटर रीडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एक परिवार बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचा, जहां बहस के दौरान महिला ने कर्मचारी की कथित तौर पर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari,  Morena news, Electricity bill dispute, Power department controversy, Viral video India, Meter reading issue, Electricity office fight, Woman assault video

मीटर रीडिंग को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग के कर्मचारी विनोद कुशवाहा क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान जयप्रकाश सिंगल के घर की मीटर रीडिंग दर्ज करने पहुंचे थे। परिवार का आरोप है कि वास्तविक खपत से अधिक यूनिट दर्ज की गईं, जिसके कारण बिजली बिल ज्यादा आया। शिकायत लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच जयप्रकाश सिंगल अपनी पत्नी शिल्पी सिंगल के साथ बिजली कार्यालय पहुंचे। यहां रीडिंग को लेकर बातचीत शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।

चप्पलों से की पिटाई, वीडियो वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस बढ़ने पर शिल्पी सिंगल आक्रोशित हो गईं और उन्होंने कर्मचारी विनोद कुशवाहा को पकड़कर चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। घटना के दौरान कथित रूप से गाली-गलौज भी हुई। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद कर्मचारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार का कहना है कि उन्होंने जितनी बिजली उपयोग नहीं की, उससे अधिक बिल जारी किया गया है, जबकि कर्मचारी का पक्ष सामने आना बाकी है। फिलहाल, मामला जांच के दायरे में है और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News