Punjab Kesari MP ads

मिडल ईस्ट जंग का एक और साइड इफेक्ट ,भारत में कंडोम होने जा रहे महंगे,ये है वजह

Friday, May 22, 2026-11:10 PM (IST)

(डेस्क): अमेरिका ईजराइल ईरान के बीच युद्ध और तनातनी के बाद कई क्षेत्रों में जरुरी चीजों की कमी देखने को मिली है । देश के साथ ही दुनिया में लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में कंडोम भी महंगा होने जा रहा है। कई बीमारियों से बचाने वाला कंडोम महंगा होने से दिक्कत आ सकती है।

दरअसल मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध के बाद से दुनिया भर के बाजारों में खलबली मची हुई है. सप्लाई रुकने की वजह से कच्चे तेल की कीमतें करीब 50 फीसदी बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं. मैनफोर्स को भारत के सबसे सस्ते ब्रांड्स में गिना जाता है, जिसके 10 कंडोम के पैकेट की कीमत अभी करीब 100 से 150 रुपये के बीच है.

लेकिन अब कंडोम भी महंगे होने वाले हैं।  मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। जाहिर  इसका सीधा असर कंडोम बनाने वाली कंपनियों पर पड़ रहा है। आपको बता दें कि कंडोम की पैकिंग और लुब्रिकेंट्स पेट्रोलियम से ही बनते हैं। जल्द ही मैनफोर्स कंडोम के दाम बढ़ सकते हैं, वहीं दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी कारेक्स भी कीमतें 30% तक बढ़ा रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, देश की बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी Mankind Pharma ने संकेत दिए हैं कि कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची रहीं तो कंपनी को कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं। कंपनी का कहना है कि मिडिल ईस्ट संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी सप्लाई चिंताओं ने उत्पादन लागत पर दबाव बढ़ा दिया है।

युद्ध और  कंडोम कीमत का क्या है संबंध?

दरअसल भले ही कंडोम बनाने में मुख्य रूप से नेचुरल लेटेक्स (Natural Latex) का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसकी मैन्युफैक्चरिंग में कच्चे तेल का उपयोग होता है। इसी वजह से कंडोम के दामों में वृद्धि हो सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News