दिग्गज नेता और प्रदेश के मंत्री की मां का अचानक निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Sunday, Oct 11, 2026-06:06 PM (IST)
रतलाम। (समीर खान): मध्य प्रदेश के मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप की माता राजकुँवर बाई काश्यप का 85 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।
राजकुँवर बाई काश्यप के निधन से काश्यप परिवार में शोक व्याप्त है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी रतलाम में की जा रही है। सोमवार को शहर के त्रिवेणी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और परिचितों के शामिल होने की संभावना है। राजकुँवर बाई काश्यप के निधन की खबर से क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

