राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त शिवशंकर पटेरिया ने पिया कीटनाशक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wednesday, Feb 09, 2022-03:13 PM (IST)

सागर(देवेंद्र कश्यप): मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त करने वाले शिवशंकर पटेरिया ने आज सुबह कीटनाशक पीकर आत्महत्या करन की कोशिश की है। पटेरिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि पटेरिया ने जहर खाया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

बता दें कि वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटेरिया पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बेहद करीबी मानें जाते हैं। उन्होंने सागर जिले के मंडी बामोरा में कीटनाशक पिया है। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के लिए बीना ले जाया गया जहां से उन्हें सागर रेफर किया गया है। शिवशंकर पटेरिया का कनेक्शन मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी भाई के स्केंडल कांड से जुड़ा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News