रक्षक बने भक्षक : ट्रैफिक पुलिसकर्मी व SAF जवान ने किया महिला से दुष्कर्म

7/23/2018 12:38:07 PM

भोपाल : मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। सामने आए ताजा मामसे में रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। यहां एक महिला ने पुलिसकर्मी और एसएएफ के जवान पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार विदिशा की एक महिला से हनुमानगंज थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। महिला से नशे की हालत में दो सुरक्षाकर्मियों ने एक लॉज में दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों में एक भोपाल ट्रैफिक पुलिस का जवान है जबकि दूसरा आरोपी एसएएफ में पदस्थ है।

PunjabKesari

फिलहाल शिकायत पर भोपाल की हनुमानगंज पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News