आज हो सकती है मोदी मंत्रिमंडल की पहली बैठक, हो सकता है विभागों का बंटवारा

5/31/2019 10:39:08 AM

भोपाल: देश के प्रधानमंत्री के रुप में नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार शपथ ग्रहण की। 57 कैबिनेट मंत्रियों के साथ मध्यप्रदेश से चार मंत्रियों सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि आज शुक्रवार शाम को मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होगी, जिसमें विभागों का बंटवारा हो सकता है।

PunjabKesari

यह बैठक साउथ ब्‍लॉग में होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आज ही मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

PunjabKesari

बता दें कि मोदी सरकार 2.0 में कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 24 कैबिनेट मंत्री, 25 राज्य मंत्री और 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। शपथ लेने वाले 20 चेहरे मोदी सरकार में पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और नौकरशाह एस जयशंकर की मंत्रिमंडल में एंट्री ने सबको हैरान कर दिया।

PunjabKesari

मोदी सरकार पार्ट-2 में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व बरकरार रहा। प्रदेश के 5 सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते, धर्मेन्द्र प्रधान मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। तोमर मुरैना, प्रह्लाद दमोह औऱ फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला से सांसद हैं। थावरचंद गहलोत और धर्मेन्द्र प्रधान राज्य सभा से सांसद हैं।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News