Punjab Kesari MP ads

ब्राह्मणों पर दिए बयान को लेकर घिरे मोहन भागवत, संजय शुक्ला बोले- वे अपने शब्द वापस लेकर माफी मांगे

Tuesday, Feb 07, 2023-11:38 AM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : ब्राह्मणों पर दिए गए बयान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का विरोध शुरु हो गया है। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से आग्रह किया है कि वे ब्राह्मण समाज से माफी मांगे। पूरे देश और समाज को राह दिखाने वाले ब्राह्मण समाज पर आरोप लगाया जाना तथ्य हीन है।

शुक्ला ने कहा कि पिछले दिनों संघ प्रमुख के द्वारा देश में जातिगत रूप से भेदभाव की स्थिति के लिए ब्राह्मण समाज को जिम्मेदार ठहराया गया। यह कहते हुए संघ प्रमुख शायद यह भूल गए कि हमारे देश में अनादि काल से वर्ण व्यवस्था प्रभावी रही है। भगवान श्री कृष्ण के द्वारा भी अपने उद्गार में इस वर्ण व्यवस्था को उल्लेखित किया गया है। ऐसे में इस व्यवस्था के लिए ब्राह्मण समाज को जिम्मेदार ठहराना और समाज में आई विकृति के लिए भी दोषी करार देना उचित नहीं है।

शुक्ला ने कहा कि यह संभव है कि भावावेश में संघ प्रमुख के द्वारा यह बात कह दी गई हो। ऐसे में आवश्यक है कि संघ प्रमुख के द्वारा ब्राह्मण समाज से माफी मांग ली जाएं और अपने शब्दों को वापस ले लिया जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News