कूलर में पानी भरते वक्त लगा करंट, मां-बेटी की मौत

6/11/2018 3:33:00 PM

सिवनी : छपारा में करंट लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। मौत की वजह कूलर से करंट लगना बताया जा रहा है। फिलहाल घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत की असली वजह तलाशने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सुनारी मोहल्ले की रहने वाली 55 वर्षीय महिला गीता और उसकी 25 वर्षीय बेटी घर पर सो रहीं थी। सुबह देर तक जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो आसपास के लोग पता लगाने के लिए उनके घर गए। खटखटाने पर भी जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़ा। जिसके बाद अंदर का नजारा दिल दहलाने वाला था। दोनों के शव कूलर के पास गिरे पड़े थे।

कूलर में पानी डालते वक्त लगा करंट !
माना ये जा रहा है कि कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से एक महिला चिपक गई। इस पर दूसरी महिला उसे बचाने लगी तो उसे भी करंट लग गया। जिससे देनों की मौत हो गई। प्रियंका की अमरवाड़ा में शादी हो चुकी है और वह अपने मायके आई हुई थी। फिलहाल पुलिस पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News