भाजपा में लगातार हो रही नियुक्तियां, अब 3 संभागों के मंत्रियों के नाम घोषित, देखें लिस्ट
Wednesday, Jul 08, 2026-08:19 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पार्टी ने ग्वालियर, रीवा और जबलपुर संभाग के लिए नए संभागीय कार्यालय मंत्रियों की घोषणा कर दी है। नियुक्ति सूची जारी होने के साथ ही संगठन में नई जिम्मेदारियों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार तीनों संभागों के लिए कार्यालय मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को मजबूत करना बताया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा में पिछले कुछ दिनों से लगातार विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और संगठनात्मक पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में अब संभागीय कार्यालय मंत्रियों की घोषणा भी कर दी गई है। माना जा रहा है कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की रणनीति के तहत यह नियुक्तियां की जा रही हैं।
नई सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए पार्टी की गतिविधियों को और गति देंगे।

