MP में शिक्षा महंगी! 10वीं-12वीं और डीएलएड फीस बढ़ी, जानें नए शुल्क
Monday, Feb 16, 2026-06:11 PM (IST)
भोपाल: मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों और स्कूलों के लिए शिक्षा महंगी होने जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 10वीं-12वीं परीक्षा फीस, डीएलएड फीस, और संबद्धता/नवीनीकरण शुल्क में भारी बढ़ोतरी होगी।
हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा फीस में वृद्धि
नियमित विद्यार्थी: ₹1,500
स्वाध्यायी विद्यार्थी: ₹1,600
नामांकन शुल्क: ₹500 (नई दरें अगले सत्र से लागू)
डीएलएड परीक्षा शुल्क बढ़ा
सभी विषयों के लिए नियमित: ₹7,000
सेकंड चांस: 2 विषय तक ₹3,000, 4 विषय तक ₹5,000, 4+ विषयों के लिए ₹7,000
स्कूल संबद्धता और नवीनीकरण शुल्क
10वीं नई संबद्धता: सरकारी ₹20,000, निजी ₹22,000
12वीं नई संबद्धता: सरकारी ₹27,000, निजी ₹30,000
10वीं नवीनीकरण: सरकारी ₹7,000, निजी ₹8,000
12वीं नवीनीकरण: सरकारी ₹9,000, निजी ₹10,000
डीएलएड संस्थानों के लिए फीस
नई संबद्धता: ₹2 लाख
प्रत्येक 50 विद्यार्थियों के इंटेक पर: ₹2 लाख
नवीनीकरण शुल्क: 50 विद्यार्थी ₹30,000, 100 विद्यार्थी ₹60,000, 150 विद्यार्थी ₹90,000
विशेष: शिक्षा क्षेत्र में इस बढ़ोतरी से विद्यार्थियों और संस्थानों दोनों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा।

