MP में फिर से जम गई ठंड, कुछ जिलों में पारा 5°C तक गिरा - जानें आपका शहर कैसा रहेगा!

Monday, Feb 09, 2026-10:06 AM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में सर्दी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, तो वहीं कटनी और शहडोल जैसे जिलों में पारा 5-6 डिग्री तक गिर गया है।

सबसे ठंडे इलाकों की लिस्ट:


कटनी (करौंदी) – 5°C


शहडोल (कल्याणपुर) – 6°C


पचमढ़ी, उमरिया, खजुराहो, राजगढ़, रीवा – 8-9°C

भोपाल में ठंड का रिकॉर्ड

भोपाल में फरवरी माह में रात का तापमान 8 डिग्री तक गिर गया है। दिन में धूप के कारण अधिकतम तापमान 25-28°C तक पहुंच रहा है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ रही है।

कोहरे का असर

ग्वालियर-चंबल अंचल में कोहरा छाया, दृश्यता सिर्फ 2-4 किलोमीटर तक सीमित। कई जिलों में हल्की धुंध, जिससे सुबह की आवाजाही प्रभावित रही। आगामी 10-11 फरवरी तक हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

कितने दिन रहेगी ठंड?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिन ठंड का असर बना रहेगा। 12 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन अगले 5 दिनों तक बारिश या ओले की कोई संभावना नहीं। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News