Punjab Kesari MP ads

MP के इस जिले में थाना प्रभारियों के तबादले, जानिए कौन कहां पहुंचा?

Thursday, Apr 02, 2026-11:23 PM (IST)

(मंदसौर): मध्य प्रदेश के मंदसौर में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं।  पुलिस मुख्यालय से मंदसौर पुलिस ने तबादले किए हैं, इसमें कई थाना प्रभारियों के ट्रांसफर हुए है। दो थाना प्रभारियों के तबादले मंदसौर से हुए है, वही 3 थाना प्रभारी अन्य जिलों से मंदसौर के लिए स्थानातंरित हुए है। वहीं इसके साथ ही एक थाना प्रभारी का ट्रासंफर अजाक मंदसौर से मंदसौर पुलिस बल में हुआ है।

इन तबादलों से माना जा रहा है कि अब नए थाना प्रभारियों के आने के बाद कई थाना प्रभारियों के ऊपर गाज गिर सकती है। जानकारी के मुताबिक एसपी की सूची में कई थाना प्रभारी थे, लेकिन निरीक्षकों की कमी कार्रवाई में आडे आ रही थी।

कौन कहां पहुंचा?

जानकारी के अनुसार निरीक्षक भगवान दास वीरा देवास से मंदसौर, बलवीर सिंह चौधरी नरसिंहपुर से मंदसौर, राहुलसिंह राजपूत इंदौर से मंदसौर और राजेंद्र बघेल मंदसौर अजाक से मंदसौर बल में स्थानातंरण हुआ है।  इसके साथ ही पहले निरीक्षक प्रभात गौड़ को नाहरगढ़ थाने से हटाकर पुलिसलाइन किया था जिनका स्थानातंरण भोपाल हुआ है। इसके अलावा मल्हारगढ़ थाना प्रभारी मोहनलाल मालवीय का तबादला जीआरपी इंदौर हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News