MP Election: CP जोशी के बयान के बाद उमा का पलटवार, बोलीं- हमारी जात नहीं जमात है

Friday, Nov 23, 2018-05:05 PM (IST)

भोपाल: पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी के विवादित बयान के बाद से मचे घमासान के बाद केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीपी जोशी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि, 'सीपी जोशी हमारी जात नहीं जमात है, देशभक्तों की जमात है। जोशी अगर चाहें तो इसमें शामिल हो सकते हैं।' 

PunjabKesari

जोशी के इस बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बयान को खारिज करते हुए जोशी को खेद प्रकट करने की बात कही थी। इसके बाद सीपी जोशी ने अपने इस बयान पर माफी मांगी थी। जोशी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, कांग्रेस के सिद्धांतो एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेरे कथन से समाज के किसी वर्ग को ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News