MP Election: दिग्विजय सिंह को पार्टी से निष्कासित करेंगे या क्रांतिकारी कहेंगे-संबित पात्रा

11/19/2018 6:25:56 PM

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पूणे के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में नक्सलियों से कनेक्शन को लेकर विपक्षी नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। पात्रा ने कहा कि, दिग्विजय के नक्सलियों से संबंध हैं, उनका फोन नंबर भी सामने आया है, यह राष्ट्र सुरक्षा का विषय है, इसकी जांच होनी चाहिए।

PunjabKesari

इसके बाद संबित पात्रा ने कहा कि, क्या राहुल गांधी दिग्विजय सिंह को पार्टी से निष्कासित करेंगे या उन्हें फिर से क्रांतिकारी कहेंगे। आपको बता दें कि भीमा कोरेगांव मामले में जांच के दौरान पुलिस को एक पत्र मिला था। जिसकी जांच करने पर यह पाया गया कि यहा नंबर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का है। इसके अलावा इस पत्र में यह भी लिखा है कि, कांग्रेस नेता पूरे देश में विरोध प्रदर्शन के लिए सीपीआई की मदद करने को तैयार हो गए हैं।

PunjabKesari

हलांकि दिग्विजय ने कहा है कि, 'पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि, दिग्विजय सिंह देशद्रोही हैं। पुलिस ने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है। शिवराज ने संवैधानिक पद पर रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पर एसा झूठा आरोप क्यों लगाया।' इसके बाद उन्होंने कहा कि, आरएसएस और बीजेपी मुझसे डरती हैं। इसलिये मेरे खिलाफ झूठे प्रकरण में मेरे ऊपर आरोप लगाती हैं। दिग्विजय ने कहा है कि, मैं मोदी-राजनाथ को खुली चुनौती देता हूं, मेरे खिलाफ कार्रवाई करके दिखाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News