MP Election: कांग्रेस और SP का गठबंधन क्यों नहीं हुआ, अखिलेश यादव ने बताया कारण

11/20/2018 5:44:35 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समाजवादी पार्टी से गठबंधन न हो पाने का सबसे बड़ा कारण सामने आया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस हमें सीटें देने को तैयार थी लेकिन हमने कहा, बड़ी लड़ाई है, बसपा को भी साथ लीजिए। जिसके लिए कांग्रेस तैयार नहीं हुई, इसीलिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बीच गठबंधन नहीं हो पाया।

PunjabKesari

इसके बाद अखिलेश ने कहा कि, अभी भी कांग्रेस पार्टी सपा, बसपा, गोंगपा को साथ लेकर चले तो प्रदेश मे 200 से ज्यादा सीटें आएंगी। इसके बाद कांग्रेस से गठबंधन न हो पाने पर उन्होंने कहा कि, अच्छा ही हुआ अब हम उनकी नाकामियां बता पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, गठबंधन न हो पाने के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News