Punjab Kesari MP ads

MP में राज्यसभा की एक सीट खाली! सांसद ने दिया इस्तीफा, अब होगा उपचुनाव

Wednesday, Oct 14, 2026-07:36 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। राज्यसभा सांसद डॉ. एल. मुरुगन ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब मध्यप्रदेश में राज्यसभा की खाली हुई सीट पर उपचुनाव की चर्चा होने लगी है। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की सियासत में नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावनाएं बढ़ गई है। डॉ. एल. मुरुगन  मध्यप्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक निर्धारित था। ऐसे में कार्यकाल पूरा होने से पहले उनके इस्तीफे के कारण राज्यसभा की यह सीट रिक्त हुई है। अब इस सीट को भरने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

तमिलनाडु के रहने वाले एल. मुरुगन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री थे। वे 27 सितंबर 2021 में पहली बार मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। 3 अप्रैल 2021 में उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की। लेकिन अचानक 13 अक्टूबर 2026 को उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया साथ ही मध्य प्रदेश की राज्यसभा सदस्यता छोड़ने का फैसला लिया है।

भाजपा बोली- कुर्सी से बड़ा 'कर्तव्य', और पद से बड़ी 'सेवा'!

राज्यसभा की खाली हुई सीट पर उपचुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग की ओर से की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद नामांकन, नाम वापसी और मतदान से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, उपचुनाव की तारीखों और अन्य औपचारिकताओं को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की इस सीट पर होने वाला उपचुनाव राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि चुनाव के लिए किस उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाता है और राजनीतिक दल इस सीट को लेकर क्या रणनीति अपनाते हैं। उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्यसभा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले नए सदस्य का चयन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News