Punjab Kesari MP ads

भोपाल आ रही राज्यसभा सांसद की गाड़ी हादसे का शिकार! पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

Saturday, Oct 03, 2026-05:40 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से शनिवार को सड़क हादसे की सूचना मिली है। जहां राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि सांसद की गाड़ी को पीछे से आ रही डीएसपी की गाड़ी ने टक्कर मारी। घटना में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई। गनीमत यह रही कि हादसे में राज्यसभा सांसद की जान बाल-बाल बची है।    

जानकारी के अनुसार, यह घटना रायसेन जिले के मंडीदीप क्षेत्र में हुई है। जहां भोपाल जाते वक्त राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की गाड़ी को पीछे काफिले में चल रही डीएसपी की गाड़ी ने टक्कर मार दी। बताया गया कि माया नारोलिया शनिवार को भोपाल जा रही थीं, इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी मंडीदीप में खेड़ापति माता मंदिर के पास पहुंची तभी ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगाने से राज्यसभा सांसद की गाड़ी हादसे का शिकार हुई है।

हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। लेकिन, राहत की बात यह है कि दोनों गाड़ियों में सवार अधिकारी और राज्यसभा सांसद सुरक्षित है। मौके पर राज्यसभा का काफिला कुछ समय के लिए रुक गया और फिर वहां से रवाना हो गया।

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की रहने वाली माया नारोलिया भाजपा की एक प्रमुख महिला राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 3 अप्रैल 2024 को मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया था। वह नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News