किसानों के लिए काम की खबर: ये मौका न गंवाएं! सीडर–सुपर सीडर पर 50% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
Friday, Feb 06, 2026-05:08 PM (IST)
भोपाल: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खेती को आसान, आधुनिक और किफायती बनाने का सुनहरा मौका है। राज्य सरकार ने सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर जैसी आधुनिक कृषि मशीनों पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का ऐलान किया है। यह योजना कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय, भोपाल द्वारा चलाई जा रही है और इसके लिए आवेदन ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जा रहे हैं।
सरकार का उद्देश्य साफ है—
कम लागत में आधुनिक तकनीक, पराली प्रबंधन में सुधार, बुवाई और उत्पादन बढ़ाना,खास बात यह है कि इस योजना में छोटे, सीमांत और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है।
मशीन की कीमत और कितनी मिलेगी सब्सिडी?
सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी मशीन की कीमत के आधार पर तय की गई है—
हैप्पी सीडर
कीमत: ₹2.60 लाख से ₹2.85 लाख
सब्सिडी: ₹1.05 लाख तक
सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर
इन्हें भी लगभग इसी पैटर्न पर सब्सिडी मिलेगी
किसान पोर्टल पर मौजूद सब्सिडी कैलकुलेटर से खुद चेक कर सकते हैं कि किस मशीन पर कितनी सहायता मिलेगी। आवेदन के समय ₹4,500 का DD जरूरी, जानिए नियम,योजना में आवेदन करते समय ₹4,500 का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा करना अनिवार्य है। सरकार ने इसके लिए सख्त नियम तय किए हैं..
DD किसान के खुद के बैंक खाते से बना हो,DD सहायक कृषि यंत्री (नामांकन जिले) के नाम से हो,तय राशि से कम या ज्यादा DD मान्य नहीं
DD में गलती होने पर आवेदन सीधे रद्द
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय किसानों को ये दस्तावेज अपलोड करने होंगे—
आधार कार्ड ,मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन के लिए),बैंक पासबुक का पहला पेज ,खसरा / खतौनी या B-1 की नकल ,ट्रैक्टर RC (अगर मशीन ट्रैक्टर से चलती है) ,₹4,500 का डिमांड ड्राफ्ट
यहां से करें रजिस्ट्रेशन और आवेदन
पोर्टल:
https://farmer.mpdage
.org/Home/Index
आधार सत्यापन:
https://farmer.mpdage
.org/Registration/AadharVerification
लॉटरी सिस्टम से होगा चयन
सभी पात्र आवेदनों में से किसानों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और इसकी जानकारी केवल पोर्टल पर ही जारी की जाएगी।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
DD केवल सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाएं,सभी दस्तावेज पूरे और सही अपलोड करें,गलत या अधूरे आवेदन सीधे निरस्त हो सकते हैं,किसी परेशानी पर अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क करें
एमपी के किसान ये मौका न चूकें
मध्यप्रदेश सरकार की यह योजना किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 40–50% तक की सब्सिडी से महंगी कृषि मशीनें अब किसानों की पहुंच में होंगी। अगर आप भी सीडर या सुपर सीडर मशीन लेना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन करें और सभी नियमों का ध्यान रखें, ताकि इस सरकारी मदद का पूरा लाभ मिल सके।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
किसानों के लिए बड़ी खबर! समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद: 7 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

