सिंचाई टेंडर पर बवाल: Jitu बोले - 6-7 कंपनियों में बंट रहे करोड़ों के ठेके, अफसरों के साथ दलालों को भी लपेटा। पूछा- दुबई में किसने पैसा लगाया?

Wednesday, Mar 11, 2026-04:39 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Jitu Patwari ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ कृषि और सिंचाई के रकबे बढ़ाने की बात करती है, लेकिन हकीकत में प्रदेश की कई सिंचाई योजनाएँ ठप पड़ी हुई हैं।

टेंडर में फिक्सिंग का आरोप

पीसीसी चीफ ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं के टेंडर कुछ चुनिंदा कंपनियों के बीच ही घूमते रहते हैं। प्रदेश में सिर्फ 6–7 कंपनियां बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। इन कंपनियों के बीच टेंडर रोटेशन और फिक्सिंग होती है। इन कंपनियों के मालिक भी केवल 4 लोगों तक सीमित बताए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बार-बार टेंडर में  कुछ ही शासकीय और अशासकीय कंपनियों के ही नाम सामने आते हैं..

50 प्रतिशत तक लेनदेन”

पटवारी ने आरोप लगाया कि सिंचाई परियोजनाओं में करीब 50 प्रतिशत तक कमीशन का लेनदेन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच लगातार बातचीत होती रहती है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

कॉल रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच की मांग

उन्होंने मांग की कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड की जांच हो विभाग के सभी बैंक खातों की जांच की जाए..फर्जी ई-बैंक गारंटी के जरिए टेंडर लेने वाली कंपनियों की जांच हो..

दुबई में  निवेश की भी जांच की मांग

उन्होंने आरोप लगाया कि दुबई में लगाए गए पैसों में कई नेताओं के रिश्तेदारों का पैसा हो सकता है, जिसकी भी जांच जरूरी है।

15 दिन का अल्टीमेटम

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर 15 दिन के भीतर इन मामलों की जांच नहीं होती, तो कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को लेकर Central Bureau of Investigation (CBI) के पास जाएगी। पटवारी ने कहा कि इन मुद्दों को जनता के सामने लाया जाएगा और सरकार को जवाब देना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News