Punjab Kesari MP ads

MP के 82 लाख किसानों की बल्ले-बल्ले! 16वीं किस्त का इंतजार खत्म, इस दिन आ सकता है खाते में पैसा

Wednesday, Oct 21, 2026-04:56 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के पंजीकृत किसान अब अपनी अगली ₹2,000 की 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी

आपको स्पष्ट कर दें कि 16वीं किस्त जारी करने की सटीक तारीख को लेकर अभी तक मध्य प्रदेश शासन या कृषि विभाग द्वारा कोई भी आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) जारी नहीं की गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और विभागीय अनुमानों के अनुसार, आगामी त्योहारी सीजन (दिवाली या धनतेरस) को देखते हुए नवंबर के शुरुआती हफ्तों में यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है। किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अपुष्ट तारीख या अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों को ही सही मानें।

पिछली बार मिली थी एक साथ दो किस्तें

इस योजना के तहत 27 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के लगभग 82.70 लाख किसानों के खातों में कुल ₹3,300 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की थी। उस दौरान तकनीकी कारणों से रुकी हुई पिछली अवधियों को जोड़कर पात्र किसानों को एक साथ ₹4,000 का लाभ दिया गया था। इसके बाद से ही अगली ₹2,000 की नियमित किस्त की तैयारी की जा रही है।

पैसा अटकने से बचाने के लिए ये तीन काम हैं बेहद जरूरी:

यदि आप योजना के तहत पूरी तरह पात्र हैं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपके बैंक खाते में नीचे दी गई तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी हों, ताकि किस्त जारी होते ही बिना किसी रुकावट के राशि मिल सके:

1. ई-केवाईसी (e-KYC): किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी ई-केवाईसी की स्थिति की जांच कर लें और इसे पूर्ण रखें।

2. आधार और बैंक खाता लिंकिंग: आपका मुख्य बैंक खाता आपके आधार कार्ड से अनिवार्य रूप से जुड़ा होना चाहिए।

3. डीबीटी (DBT) और NPCI सक्रियता: सरकारी लाभ सीधे खाते में भेजने के लिए बैंक खाते में 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) और एनपीसीआई मैपिंग चालू होना अनिवार्य है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News