MP में बेटियों की बल्ले-बल्ले! लाडली लक्ष्मी योजना में हर बेटी को मिलेंगे ₹1.43 लाख
Saturday, Mar 21, 2026-07:05 PM (IST)
भोपाल: लाडली लक्ष्मी योजना आज मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित योजनाओं में शामिल है। इस योजना का मकसद बेटियों के जन्म को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। खास बात यह है कि अगर किसी परिवार में तीन बेटियां हैं, तो तीनों को अलग-अलग ₹1.43 लाख तक का लाभ मिलता है।
क्या है योजना का फायदा?
इस योजना के तहत बेटी को एकमुश्त नहीं, बल्कि अलग-अलग चरणों में राशि दी जाती है:
6वीं कक्षा में प्रवेश: ₹2,000
9वीं कक्षा में प्रवेश: ₹4,000
11वीं कक्षा में प्रवेश: ₹6,000
12वीं कक्षा में प्रवेश: ₹6,000
ग्रेजुएशन/प्रोफेशनल कोर्स: ₹25,000 (2 किस्तों में)
21 साल की उम्र पर: ₹1,00,000
कुल मिलाकर बेटी को मिलते हैं ₹1,43,000
कब मिलेगा 1 लाख का बड़ा फायदा?
अंतिम ₹1 लाख की राशि पाने के लिए जरूरी शर्तें:
बेटी ने 12वीं की परीक्षा दी हो ,शादी 18 साल की उम्र के बाद ही हो (बाल विवाह नहीं)
योजना के मुख्य उद्देश्य
प्रदेश में लिंगानुपात सुधारना ,बेटियों के जन्म को बढ़ावा देना
बाल विवाह और भ्रूण हत्या पर रोक
परिवार नियोजन को प्रोत्साहन
कौन कर सकता है आवेदन?
मध्यप्रदेश का निवासी परिवार
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
बेटी का जन्म पंजीकरण जरूरी
जरूरी दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र ,परिवार का निवास प्रमाण ,माता-पिता का पहचान पत्र ,बैंक खाता विवरण
खास बात
पहले इस योजना में ₹1.18 लाख मिलते थे, लेकिन अब राशि बढ़ाकर ₹1.43 लाख कर दी गई है, जिससे बेटियों की शिक्षा और भविष्य को और मजबूत किया जा सके।

