Punjab Kesari MP ads

अपराधों का गढ़ बना MP, अब एक और कद्दावर नेता की हत्या

Thursday, Apr 04, 2019-12:51 PM (IST)

देवास: एमपी में एक ओर जहां लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों पर है, वहीां अपराध भी चरम सीमा पर है। देशभर में आचार संहिता लगी हुई है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस मुस्तैद है। बजाय इसके हत्याओं का दौर फिर भी नहीं थम रहा। अब देवास जिले के बागली में एक कांग्रेस नेता की हत्या से हड़कंप मच गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष विश्राम मंडलोई की अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी।  फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

PunjabKesari

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बागली में कांग्रेस के कद्दावर आदिवासी नेता और पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष विश्राम मंडलोईॉ पिपरी के पास निमनपुर में अपने खेत के बाहर सोए हुए थे। इस दौरान उन पर हमला कर हत्या कर दी गई। अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है|। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News